प्रादेशिक
भाजपा नेताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, कहा- इस्तीफा दें नीतीश कुमार
पटना। बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। हंगामे के बीच चौथे दिन यानी गुरुवार को विधानसभा आरक्षण संरक्षण विधेयक 2023 पास हो गया। भाजपा ने भी अपना समर्थन दिया। आज बिहार विधानसभा सत्र के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित समाज का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कुछ भाजपा नेता सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने उनका अपमान किया, वह बेहद ही गलत और अन्यायपूर्ण है। नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह राज्य हित में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
कल गुरुवार को आरक्षण संशोधन बिल पेश करते वक्त सीएम नीतीश कुमार फिर से भड़क गए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। भाजपा ने इसका विरोध करते हुए इसे दलित का अपमान बताया था। इधर, जीतन राम मांझी आज इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिल सकते हैं। भाजपा नेताओं ने पहले ही संकेत दे दिया है कि इस मुद्दे पर विरोध करेगी। आज प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
महागठबंधन के नेता भी विरोध प्रदर्शन कर रहे
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन देख महागठबंधन के नेता भी विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। हाथ में तख्तियां लेकर महागठबंधन के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, सदन के अंदर हंगामा देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
प्रादेशिक
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।
अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
लेजर शो के जरिए प्रदर्शित होगी यूपी की विकास गाथा और समृद्ध विरासत
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मांग, सरकार को जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
मानहानि केस में सांसद संजय राउत को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने सुनाई सजा, 15 दिन की जेल और 25 हजार का जुर्माना
-
मनोरंजन2 days ago
बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” में कुछ सीन पर लगेंगे कट, उसके बाद रिलीज हो सकती है फिल्म
-
खेल-कूद2 days ago
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है ,पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होगा
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट, दो फेज में होगा मतदान
-
प्रादेशिक11 hours ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे, कई यात्री घायल