Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वैशाली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को रौंदा; 8 की दर्दनाक मौत

Published

on

Horrific road accident in Vaishali

Loading

पटना। बिहार के वैशाली जिले (Vaishali ) में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला है। हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई घायल हो गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटना देसरी थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें

बिहार: ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या, पुलिस ने बरामद किया अधजला शव

सर्दियों में इस तरह बढ़ाएं रोगों से लड़ने की क्षमता

मिली जानकारी के मुताबिक महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के पास रविवार की रात बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

बताया जाता है कि कि महनार के सुल्तानपुर में पूजा और भोज कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। घटनास्थल पर पहुंची कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास 8 से 10 लोगों की मौत की बात बता रही हैं। ट्रक चालक को ग्रामीणों ने ट्रक में ही बंद कर रखा है। लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

Horrific road accident in Vaishali, painful death of 8 in Vaishali, road accident in Vaishali,

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending