Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ इस दिन होगी रिलीज, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया पोस्टर

Published

on

Loading

मुंबई। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट की घोषणा की। कंगना ने लिखा-‘स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत। कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, मैं विलियम शेक्सपियर के मैकबेथ से प्रेरित हूं। इमरजेंसी भारतीय लोकतंत्र का सबसे सनसनीखेज चैप्टर है, और मैं 6 सितंबर, 2024 को दुनिया भर में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई दिखाई देंगी। बता दें कि देश में आंतरिक और बाहरी खतरों के चलते 25 जून 1975 को भारत में 21 महीने के लिए इमरजेंसी लागू की गई थी।

कंगना के अलावा, फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार नजर आएंगे। जी स्टूडियो और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का म्यूजिक संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि कहानी और डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं।

 

Continue Reading

मनोरंजन

आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका, भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गानों की वजह से अमर हैं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने जिंदगी अकेले गुजारी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता ने शादी नहीं की, ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज का जादू दुनियाभर में बिखेरा और भारत की पहचान बढ़ाई। कोमल और दयालु हृदय वालीं लता दी ने लेकिन शादी क्यों नहीं की, ये सवाल लोगों के मन में सालों तक रहा। हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया। साल 2011 में लता दी ने इस बात का खुलासा अपने जन्मदिन के दिन किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होता है। जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है और जो नहीं होता, वह भी अच्छे के लिए ही होता है।

इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी जीवन में अकेलापन महसूस होता है, खालीपन अखरता है… तब लता मंगेशकर कहा था कि मेरे सारे दोस्त चले गए। नरगिस और मीना कुमार मेरी करीबी दोस्त थीं। हम उनके निधन तक रेगुलर तौर पर टच में रहते थे। एक अन्य दोस्त मेरे देव आनंद भी रहे, जिनके संपर्क में लगातार रही। दोस्तों के जाने के बाद जीवन में खालीपन महसूस होता था। लता मंगेशकर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि घर में वह सबसे बड़ी थीं, इसलिए उन पर जिम्मेदारियों भी कई थीं। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी था तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी।

 

Continue Reading

Trending