Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के एक्टर विकास सेठी का निधन, सोते समय आया हार्ट अटैक

Published

on

Loading

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर रहे विकास सेठी का निधन हो गया है। वह महज 48 साल के थे। बताया जा रहा है कि रात को सोते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सोते सोते ही उनकी मौत हो गई।

विकास सेठी टीवी के एक चर्चित एक्टर थे। उन्होंने स्मृति ईरानी और एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में काम किया था। विकास सेठी ‘कहीं तो होगा’ सीरियल के लिए भी चर्चा में रहे। इसके अलावा वे धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ की में भी देखने को मिले थे। ये सीरियल साल 2001 में आया था.

विकास सेठी के असामयिक निधन से उनके फैंस और चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है। एक्टर की वाइफ का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 48 वर्षीय दिवंगत एक्टर का जन्म 12 मई 1976 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने जान्हवी सेठी से शादी की थी। शादी के बाद दोनों जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने थे। विकास अपने पीछे अपना हंसता खेलता परिवार छोड़कर चले गए हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

27 साल की इस लोकप्रिय सिंगर की मौत, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकप्रिय संबलपुरी सिंगर रुकसाना बानो की मौत हो गई है। वो बीते 15 दिनों ने एम्स भुवनेश्वर में एडमिट थीं। बीते बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। रुखसाना की मां और बहन ने आरोप लगाया कि उन्हें पश्चिमी ओडिशा के उनके एक प्रतिद्वंद्वी गायक ने जहर दिया है, लेकिन उन्होंने कलाकार की पहचान उजागर नहीं की। उन्होंने दावा किया कि रुखसाना को पहले भी धमकियां मिली थीं। करीब 15 दिन पहले बोलनगीर में शूटिंग के दौरान जूस पीने के बाद रुखसाना बीमार पड़ गईं। उन्हें 27 अगस्त को भवानीपटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिंगर की बहन रूबी बानो ने बताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बोलनगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया और बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एम्स भुवनेश्वर लाया गया। रुखसाना की मां ने भी इसी तरह के दावे करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया था।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मां का दावा है कि रुकसाना को जान-बूझकर मारा गया है और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टरों की मानें तो रुकसाना Scrub Typhus नामक बीमारी से पीड़ित थी, लेकिन अभी उनकी मौत होने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है।

Continue Reading

Trending