Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

Published

on

Gorakhpur crime news

Loading

पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि आम लोगों के साथ-साथ अब विधायक और नेता भी सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार को गया में जदयू के जिला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद अब गोपालगंज जिले के हथुआ विधायक को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

शराब धंधेबाजों ने राजद विधायक को फोन कर कहा कि पैरवी करो, नहीं तो गोली मार देंगे। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस वक्त विधायक को धमकी भरी कॉल आई थी, तब वे राजधानी पटना के कोतवाली थानांतर्गत सरकारी आवास में थे।

विधायक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके क्षेत्र के एक युवक ने उनके नंबर पर कॉल किया। उसने कहा कि उसका दोस्त शराब मामले में पकड़ा गया है। उसे थाने से छुड़वा दीजिए।

इस पर विधायक ने मदद करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने कहा कि पैरवी करो, नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद भी वह चुप नहीं हुआ और विधायक को गालियां देने लगा। विधायक ने फोन काट दिया और तुरंत कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार से संपर्क किया।

इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी। विधायक की सूचना पर कॉल करने वाले आरोपित को गोपालगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पटना कोतवाली थाने की पुलिस वहां के थाने से संपर्क कर आरोपित के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending