Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल होने पर, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Published

on

Loading

नागपुर। विजयादशमी के मौके पर आज नागपुर के रेशम बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शस्त्र पूजन भी किया। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। हर साल दशहरा के अवसर पर आरएसएस के मुख्यालय में शस्त्र पूजन आयोजित किया जाता है। मोहन भागवत ने RSS स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया। संघ प्रमुख ने कहा कि देश हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि

आरएसएस 100 साल का होने जा रहा है। उन्होंने कहा, “स्वार्थ और अहंकार को लेकर विश्व में कई संघर्ष हो रहे हैं। लेकिन भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश का परचम हर क्षेत्र में लहरा रहा है। जम्मू कश्मीर चुनाव शांति से हुआ और भारत की दुनिया में साख बढ़ी है। वसुधैव कुटुंबकम को दुनिया मान रही है।

पीएम मोदी ने ट्ववीट करके दी शुभकामनाएं।

राष्ट्र सेवा में समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अविरल यात्रा के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर समस्त स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। मां भारती के लिए यह संकल्प और समर्पण देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ ही ‘विकसित भारत’ को साकार करने में भी नई ऊर्जा भरने वाला है। आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर माननीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी का उद्बोधन जरूर सुनना चाहिए।

 

नेशनल

दिल्ली में होगी मैतेई और कुकी समुदाय की पहली बैठक, हिंसा में अब तक 220 से ज्यादा की हो चुकी है मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जारी हिंसा को एक साल से ज्यादा समय हो गया है। आज मैतेई और कुकी समुदाय पहली बार बैठक करेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय की अध्यक्षता में यह मीटिंग होगी और दोनों समुदायों के विधायक और नेता इसमें शामिल होंगे। बता दें कि पिछले साल तीन मई को राज्य में जातीय हिंसा शुरू हुई थी।

गृह मंत्रालय का प्रयास है कि हिंसा का शांतिपूर्वक हल निकाला जा सके। 23 मई 2023 के बाद से हिंसा में अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है ओर 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। साथ ही 60 हजार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। बेघर हुए अधिकतर लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। बता दें कि मई-2023 के बाद से कुछ समय की शांति के बाद राज्य में नए सिरे से कई दफा हिंसा भड़क चुकी है।

नगा समुदाय के तीन विधायक भी होंगे शामिल

नगा समुदायों के विधायकों को भी बैठक में बुलाया गया है। तीन नगा एमएलए मीटिंग में शामिल होंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मैतेई और कुकी के कितने एमएलए मीटिंग में भाग लेंगे। बैठक में आने वाले 3 नगा विधायकों में राम मुइवा, अवांगबोउ न्यूमाई और एल. दीको हैं और ये मणिपुर में सत्तारूढ़ बीजेपी के सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट के मेंबर हैं।

 

 

 

 

Continue Reading

Trending