Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पंजाब सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, 1,548 करोड़ से अधिक की मुफ्त बस यात्रा की मिली सुविधा

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब में अब तक महिलाओं को 1,548 करोड़ रुपए से अधिक की मुफ़्त बस सफ़र सुविधा मुहैया करवाई जा चुकी है। इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मान सरकार के पिछले 28 महीनों के दौरान पंजाब रोडवेज़/पनबस और पीआरटीसी की बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को यकीनी बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी योजना के तहत महिलाओं को 32.46 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है। सुरक्षित और मुफ्त यात्रा से पंजाब भर की महिलाओं को समर्थ बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मार्च 2022 से मार्च 2023 तक कुल 664.63 करोड़ रुपए खर्च कर महिलाओं को 14.29 करोड़ यात्राओं का लाभ दिया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान 694.64 करोड़ रुपए के खर्च के साथ महिलाओं को 14.90 करोड़ यात्राओं की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 15 जुलाई, 2024 तक 188.98 करोड़ रुपए के साथ महिलाओं को 3.27 करोड़ यात्राओं की सुविधा दी जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अहम योजना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सामाजिक कल्याण और लिंग समानता के प्रति बहुपक्षीय पहुंच का सबूत है। भुल्लर ने कहा कि महिलाओं के लिए आने-जाने की वित्तीय रुकावटों को दूर करते यह पहलकदमी उनको शिक्षा, रोज़गार, सेहत संभाल और अन्य ज़रूरी सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए समर्थ बना रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि सभी वर्गों का संपूर्ण विकास ही असली मायनों में विकास है। यह मुफ़्त यात्रा योजना महिलाओं को केवल आने-जाने की सुविधा देना ही नहीं, बल्कि पंजाब की प्रत्येक महिला के लिए आत्माभिमान, आज़ादी और विकास को दर्शाती है।

Continue Reading

पंजाब

सीएम भगवंत मान ने शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले 293 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले 293 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस बीच मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब नौकरियों में सिफारिश का चक्कर खत्म हो गया है। अब योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को शुभकामनाएं दी और पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित भी किया।

सीएम ने कहा कि आपको और आपके परिवार को बधाई। इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। पहले युवाओं ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन अब उनकी उम्मीदें पूरी हुई हैं। हमारी सरकार आपके लिए और भी बड़ी कुर्सियां तैयार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि आप लोग साधारण पृष्ठभूमि से आए हैं। इसलिए मेरी आपसे अपील है कि अपने नए पद पर लोगों से रिश्वत न लें।

भाषण के दौरान उन्होंने लोगों को रोजगार देने और राज्य में नागरिकों के टोल टैक्स को बचाने के लिए सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने भाषण में कहा कि अब तक हमने 44973 नौकरियां दी हैं। 16 टोल प्लाजा बंद किए हैं हर दिन सभी पंजाबियों का 61 लाख टोल टैक्स बच रहा है।

Continue Reading

Trending