Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब में चार कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा, सोमवार को चार विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 4 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में के नाम हैं- ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह और बलकार सिंह। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को यानी आज राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की संभावना है। ऐसी अटकलें हैं कि चार से पांच विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं। हालांकि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार में फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आज ये विधायक बनेंगे मंत्री

1 पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल को हराने वाले लहरागागा से विधायक बरिंदर गोयल

2 साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडियां

3 खन्ना के विधायक तरनप्रीत सिंह सोद

4 जालंधर पश्चिमी सीट से विधायक बने महिंद्र भगत

Continue Reading

खेल-कूद

शतरंज ओलंपियाड में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी काफी खुश हैं। उन्होंने सोमवार को गोल्ड मेडल जीतने पर पुरुष एवं महिला शतरंज टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है।

पुरुष टीम में विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश के साथ अर्जुन एरिगेसी, आर प्रगनानंद शामिल थे। वहीं, महिलाओं में डी हरिका, दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने जीत में अहम भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत ऊर्जा और सपने से भरा हुआ है। हर दिन हम नई उपलब्धियां देखते हैं। आज, शतरंज ओलंपियाड में भारत की महिला और पुरुष, दोनों टीमों ने गोल्ड जीता है।”

भारत की पुरुष टीम ने फाइनल राउंड में स्लोवेनिया की टीम को 3.5-0.5 से मात दी। वहीं महिला टीम ने फाइनल में अजेरबेजान को मात देकर खिताब अपने नाम किया।

Continue Reading

Trending