Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सुधाकर सिंह ने फिर बोला हमला, कहा- नीतीश कुमार झूठ बोले रहे हैं

Published

on

Sudhakar Singh target on CM Nitish

Loading

खगड़िया (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह की बयानबाजी का दौर जारी है। पार्टी की ओर से बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री के खिलाफ आग उगल रहे हैं।

मंगलवार को सन्हौली दुर्गा स्थान के प्रांगण में बिहार किसान मंच की ओर से किसान आक्रोश सभा के दौरान राज्य के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि बिहार में घर-घर नकली शराब पहुंचाई जा रही है।

सुधाकर सिंह ने कहा कि आप (नीतीश कुमार) झूठ बोले रहे हैं। आप कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। अगर घर-घर नकली शराब पहुंचाई जा सकती है तो क्या बिहार सरकार किसानों के घर बीज-खाद नहीं पहुंचा सकती। बस इच्छाशक्ति की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार कहती है बिहार में व्यापक बदलाव आया है। मैं पूछता हूं कि बदलाव कहां है? लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जो कहा गया है वह वास्तव में हुआ है। यहां एक ऐप ठीक से नहीं चल सकता और आप (नीतीश कुमार) कहते हैं कि आप राज्य बदल देंगे।

सत्ता में बैठे लोगों के संज्ञान में होती है कालाबाजारी

राजद विधायक ने कहा कि बिहार किसानों का राज्य है। उर्वरक की कालाबाजारी अकेले कृषि विभाग नहीं कराता है। सत्ता के सिंहासन पर बैठे लोगों के संज्ञान में होता है। किसान यदि एकजुट हो जाए, तो सरकार टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे। किसानों के हित में उठाए गए मेरे सवाल अगर गलत थे, तो बिहार में उस पर बहस होना चाहिए था, लेकिन कभी बहस नहीं हुआ।

बिहार में कृषि रोड मैप फेल

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कृषि मैप वन, टू, थ्री बनाया गया था, जिसे 2022 में पूरा करना था। बिहार में कृषि रोड मैप फेल है। सरकार की तरफ से कहा गया था कि बिहार में कृषि मैप टू और थ्री के जरिए अनाज का उत्पादन एक करोड़ 80 लाख टन से बढ़ाकर तीन करोड़ टन करेंगे।

अनाज के उत्पादन को तीन करोड़ टन करने के लिए सरकार ने तीन लाख 10 हजार करोड़ का बजट बनाया। पिछले साल एक करोड़ 79 लाख टन उत्पादन हुआ। मतलब पिछले 10 साल में एक लाख टन घट गया। यही तो मेरा सवाल था।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending