Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, सेबी की जांच पर उठाए सवालों को नकारा

Published

on

Adani-Hindenburg case

Loading

नई दिल्ली। अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच और एक्सपर्ट कमिटी के सदस्यों की निष्पक्षता पर उठाए गए सवालों को नकार दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है जिससे कि सेबी पर संदेह किया जाए। कोर्ट ने कहा कि हम बिना ठोस आधार के सेबी पर अविश्वास नहीं कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकारों के वकील से कहा है कि वह 27 सितंबर तक मामले में लिखित दलील कोर्ट के सामने पेश कर दें।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो बाहरी संस्थानों को रिपोर्ट देते हैं और रिपोर्ट छपवाते हैं। फिर उन्हीं के आधार पर कोर्ट में गुहार लगाते हैं। सेबी ने अपनी जांच पूरी कर ली है और 22 मामलों की जांच हो गई है।

इस दौरान प्रशांत भूषण ने कहा कि सेबी ने सही तरह से जांच नहीं की है। पैसे को गलत तरीके से दुबई और मॉरिशस भेजा गया और अडाणी ग्रुप के शेयर में उसे निवेश किया गया।

आरोपों को नकारा

चीफ जस्टिस ने सेबी से कहा है कि वह शॉर्ट सेलिंग के कारण बाजार में जो अस्थिरता होती है उसे सही करने के लिए कदम उठाए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण के उस आरोप को नकार दिया जिसमें एक्सपर्ट कमिटी के सदस्य के निष्पक्षता पर सवाल उठाया गया था।

यह है मामला

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सेबी को जांच के लिए कहा था। साथ ही रेग्युलेटरी ढांचे की समीक्षा के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया था।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending