Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जिस दिन आपको पद से हटाउंगा, उसी दिन ये पगड़ी खुलेगी: CM नीतीश से बोले सम्राट चौधरी

Published

on

Samrat Chaudhary told CM Nitish

Loading

पटना। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार जी ने उनसे पूछा कि आप मुरेठा (पगड़ी) क्यों बांधते हैं? इसपर मैंने उनसे कहा कि आपको मुख्ममंत्री पद से हटाना है, इसका यह संकल्प है। आपको जिस दिन मुख्यमंत्री पद से हटाउंगा, उसी दिन ये पगड़ी खुलेगी। इस काम में आपका भी आशीर्वाद चाहिए। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी ने सदन के बाहर ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि सदन विपक्ष के सभी सदस्यों को डराने और धमकाने का काम बिहार की सरकार कर रही है। यह बेहद दुखद है। यहां कोई डरने वाला नहीं है। नीतीश बाबू जब तक आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटाएंगे तब तक बीजेपी एक दिन भी स्थिर नहीं होने वाली है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि हम जनता के मुद्दों पर बात कर रहे हैं। मंगलवार को हजारों टीचरों पर लाठियां चली, इसपर हम लोगों ने कहा कि आप लोग सरकारी तौर पर गुंडागर्दी करवा रहे हैं। आप लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। जब हिटलरशाही नहीं चला तो नीतीशशाही भी नहीं चलेगा। ये लोग केवल डराने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार जैसे तानाशाह से बिहार को मुक्ति दिलाना ही बीजेपी का उद्देश्य है।

चौधरी ने कहा जब एनडीए की सरकार थी तब कोई चार्जशीटेड सदस्य मंत्री नहीं था, लेकिन आरजेडी के साथ सरकार बनने के बाद गुंडो की सरकार है। खुद डेप्युटी सीएम चार्जशीटेड हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसपर बोलने की हिम्मत ही नहीं है। अगर कुछ बोले तो आरजेडी वाले उन्हें कुर्सी से ही हटा देंगे।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending