Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

देवरिया में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों का हुआ हिसाब, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Published

on

Loading

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में स्‍कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि छेड़छाड़ के 2 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस फरार दोनों मनचलों को भी खोज रही है। माना जा रहा है कि वह दोनों भी जल्द पकड़ में आ सकते हैं। पकड़े गए मनचलों के नाम रितिक यादव और धीरज पटेल हैं। ये दोनों थाना तरकुलवा के बंजरिया के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, छेड़खानी के दोनों आरोपी धीरज पटेल पुत्र राधाकृष्ण और रितिक यादव पुत्र दीनानाथ निवासी बैकुंठपुर बंजरिया टोला, देवरिया बाइक से तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। धीरज के बाएं और रितिक के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है। बीते शुक्रवार को देवरियां तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। छात्राएं पास के ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्राएं हैं। शुक्रवार की सुबह वह स्कूल में परीक्षा देने के लिए साइकिल से गई थीं।

परीक्षा देने के बाद दोनों छात्राएं अपने घर लौट रहीं थी। इस दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने दोनों छात्राओं को रास्ते में ही घेर लिया। छात्राओं के साथ वे छेड़खानी करने लगे। छात्राएं किसी प्रकार छात्राओं के चंगुल से छूटकर भागीं। छात्राओं ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया। आरोपियों की सूचना के आधार पर रविवार रात एक्शन हुआ।

उत्तर प्रदेश

बदायूं में मासूम के साथ मुस्लिम युवक ने किया रेप, गिरफ्तार

Published

on

Loading

बदायूं। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ मुस्लिम युवक ने रेप की घटना क़ो अंजाम दिया गया है। आरोपी ने बच्ची को अपनी दुकान पर पैसे देने के लालच से बुलाया और उसके सतह इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला क्या है

कस्बे के रहने बाले एक व्यापारी की बेटी जिसकी उम्र करीब 7 वर्ष है वह अपनें घर से दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। उसी दौरान कस्बे के रहने बाले तारिक ने पैसे क़ा लालच देकर उसे अपनी दुकान पर बुलाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने बच्ची को धमकी देते हुए कहा कि वह घर पर इस बात की जानकारी न दे वर्ना उसके माता-पिता उसकी पिटाई करेंगे।

इसके बाद बच्ची जब बदहवास हालत में घर गई तो मां के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले मे पुलिस का कहना है कि पीड़िता की माँ की तहरीर पर पोस्को एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

Trending