Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, केवल ज़रूरी कामों से बहार जाने पर मिलेगी छूट

Published

on

Loading

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राजधानी दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान बिना इजाजत के लोग बाहर नहीं निकल सकते हैं। जरुरी काम से जुड़े लोगों को बाहर आने-जाने की छूट दी गई है। बता दें कि राजधानी में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लागू है।

आवश्यक और आपात सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को वैध आई कार्ड दिखाने पर नाइट और वीकेंड कर्फ्यू में छूट मिलेगी। केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्ता संस्थाओं के अधिकारी को भी आईकार्ड दिखाने पर छूट मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और ट्रिब्यूनल के जज, जूडिशल ऑफिसर्स को छूट रहेगी। स्टाफ मेंबर्स के साथ कोर्ट में सुनवाई के लिए जा रहे एडवोकेट को आई कार्ड, सर्विस आई कार्ड, फोटो एंट्री पास या कोर्ट एडमिन से जारी परमिशन लेटर दिखाने पर जाने दिया जाएगा।

डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ को आईकार्ड दिखाने पर छूट मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को वैध आईकार्ड दिखाने पर छूट। इसके अलावा कर्फ्यू में गर्भवती महिलाओं को भी छूट प्रदान की गई है। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अटेंडेंट के साथ जाने दिया जाएगा, हालांकि डॉक्टर की पर्ची प्रीस्क्रिप्शन और मेडिकल पेपर जरूरी होंगे।

इसके अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आईएसबीटी जाने या आने पर टिकट दिखाना होगा। एग्जाम में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड दिखाने पर छूट मिलेगी। शादी समारोह में 20 लोगों के शामिल होने की मंजूरी दी गई है, लेकिन शादी का कार्ड दिखाना होगा।

प्रादेशिक

झांसी: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या करने वाले ने की आत्महत्या, होटल में फांसी के फंदे से झूलता मिला

Published

on

Loading

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने मध्य प्रदेश के एक होटल में जाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी. लेकिन इस बीच उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

आपको बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज था और उसने शादी से कुछ घंटे पहले ही युवती को ब्यूटी पार्लर में गोली मार दी थी। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसने दम तोड़ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। युवक मुरैना के एक होटल में रुका हुआ था और यहां पर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक युवक दतिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के फोटो झांसी भेजे गए इसके बाद झांसी पुलिस भी मुरैना पहुंच गई। दुल्हन के सजने के लिए परिवार ने गार्डन से कुछ ही दूरी पर एक ब्यूटी पार्लर बुक कर रखा था। यहां पर युवक पहुंच गया और युवती से अपने साथ चलने के लिए कहने लगा जब युवती ने मना किया तो उसको दो गोली मारी और फरार हो गया था।

Continue Reading

Trending