Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: नीतीश कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, रत्नेश सदा सहित इन्हें मंत्री बनाने की चर्चा

Published

on

Nitish cabinet expansion date fixed

Loading

पटना। बिहार के नीतीश कैबिनेट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की अधिकारिक घोषणा हो गई है। पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक से पहले 16 जून को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

चर्चा है कि संतोष मांझी की जगह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जा सकता है। इनके अलावा दो और नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन दो चेहरों को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए राज भवन के सभागार में तैयारी शुरू कर दी गई है। शपथ दिलाने के सुबह का समय तय किया गया है।

सीएम नीतीश से मिले रत्नेश सदा

संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद जदयू विधायक रत्नेश सदा ने कल मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई। इसका एक और कारण यह है कि रत्नेश सदा उसी समाज से आते हैं, जिस समाज से संतोष सुमन हैं। ऐसे में सदा को मंत्री बनाए जाने से मांझी समुदाय को साधने की कोशिश हो सकती है।

तेजस्वी बोले- मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने मंगलवार को कहा कि यह मुख्यमंत्री का निर्णय होता है। संतोष मांझी के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कोई यह नहीं कह सकता कि जीतन राम मांझी को सम्मान नहीं दिया। उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया गया। उनके पुत्र को हम लोगों ने एमएलसी बनाया। उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending