Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

खरगे-फरगे को कौन जानता है, हम तो आपसे ही जाने हैं: PM उम्मीदवार के सवाल पर भड़के जदयू विधायक

Published

on

JDU MLA Gopal Mandal

Loading

पटना। दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक के बाद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल का बयान सामने आया है। उन्होंने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पहचानने से ही इनकार कर दिया।

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से जब मीडिया ने पूछा कि इंडी गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात हुई है तो इसपरवह भड़क गए। उन्होंने कहा कि खरगे फरगे को कौन जानता है। उन्होंने कहा कि हम तो आपके ही मुंह से खरगे का नाम सुने हैं। इससे पहले हम जानते भी नहीं थे कि खरगे-फरगे कौन है। यह बात भी आज ही जाने हैं कि खरगे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

आम लोगों में से कौन जानता है खरगे को, सभी लोग तो नीतीश कुमार को जानता है। पूरा देश नीतीश कुमार को जानता है। नीतीश कुमार के काम की वजह से उन्हें सभी लोग जानते हैं। नीतीश कुमार के नाम पर सभी लोग तैयार हो जाएंगे।

कौन हैं गोपाल मंडल

गोपाल मंडल बिहार के भागलपुर में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल में ही वह तब विवादों में घिर गए थे जब वह अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर घुस गए थे। इसके बाद जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उसे धमकी भी देने लगे थे।

यहां तक कि उन्होंने रिवॉल्वर निकालने की भी धमकी दे डाली थी। एक बार ट्रेन में चड्डी बनियान में पब्लिक में घूमने लगे थे। जिसके बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending