Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में अतीक-अशरफ जैसा हत्याकांड, पेशी के दौरान ‘छोटे सरकार’ को गोली से उड़ाया; 2 शूटर गिरफ्तार

Published

on

Atiq-Ashraf-like massacre in Bihar

Loading

दानापुर (पटना)। बृहस्पतिवार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अभिषेक उर्फ छोटे सरकार बताया जा रहा है। उसे बेउर जेल से लाया गया था। बिहटा थाने के सिकंदरपुर निवासी राजन सिंह का पुत्र अभिषेक उर्फ छोटे सरकार कई हत्याकांड का आरोपित है। मौके पर पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रजन सिंह का पुत्र छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिहटा थाना में आधा दर्जन मारपीट, छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं। नौबतपुर मसौढ़ी एवं जहानाबाद थाना में हत्याकांड का आरोपी था। पूर्व विधायक के स्वजनों के हत्याकांड में छोटे सरकार अपने बड़े भाई राहुल कुमार के साथ जेल में बंद था।

इसी तरह पहले भी हो चुकी है हत्या

जिस तरह छोटे सरकार की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या की गई है, इसी तरह बिहटा सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की हत्या मामले में सजायाफ्ता अमित कुमार की झारखंड के देवघर कोर्ट परिसर में की गई थी। 18 जनवरी 2022 को बेउर जेल से देवघर में अपहरण के मामले में पेशी के लिए चार सशस्त्र पुलिस कोर्ट में पेश करती कि गोलियों से छलनी कर दिया गया था। देवघर कोर्ट परिसर में मारा गया शूटर भी बिहटा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending