Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखण्ड: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पार कर दी वहशीपन की हदें; पांच आरोपी फरार  

Published

on

In Lucknow, brutality in a car traveling with the daughter of a retired officer, the car passed through 7 police stations; All three accused arrested

Loading

हुसैनाबाद (पलामू)। झारखण्ड राज्य के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। पीड़िता की हालत गंभीर है। आरोपियों ने वहशीपन की हदें पार कर दी हैं। पीड़िता का प्राइवेट पार्ट फट गया है। पीड़िता का मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (MRMCH) में उसका इलाज चल रहा है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट फट गया है। इलाज के दौरान सात टांके लगाए गए हैं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट की गवाही उसकी छाती, पीठ और पेट पर जख्म के गहरे निशान दे रहे हैं। दूसरी तरफ इस मामले में पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बता दें कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक किशोरी से गुरुवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छह युवकों ने दलित किशोरी को उसके घर से अगवा कर खेत में ले गए। इसके बाद दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

आरोप है कि युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी दिनेश कुमार ठाकुर को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पांच आरोपी अब भी फरार हैं। पीड़िता की मां ने छह युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी के प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म है। इलाज के लिए डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है।

ब्लीडिंग के कारण किशोरी का हालत गंभीर

डॉक्टरों के अनुसार, काफी ब्लीडिंग होने से किशोरी की स्थिति गंभीर है। हुसैनाबाद के एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार होंगे।

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending