Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

पेरिस ओलंपिक : मेडल टैली में चीन की बादशाहत बरकरार, भारत तीन पदकों के साथ 44वें स्थान पर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चीन अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली में 11 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर वन है। दूसरे पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर फ्रांस है।भारत 3 मेडल की साथ 44वें स्थान पर है। मनु भाकर ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट, मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते। साथ ही स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्ज दिलाया।

शुक्रवार को प्रतियोगिता के सातवें दिन की शुरुआत से पहले चीन के पास 11 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक और कुल 24 पदक हैं। अमेरिका 9 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। अमेरिका के पास कुल 37 पदक हैं। इस बीच, मेजबान फ्रांस 8 स्वर्ण सहित कुल 27 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया। ऑस्ट्रेलिया 8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। जापान 16 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। जापान के खाते में आठ स्वर्ण हैं, जबकि ग्रेट ब्रिटेन 20 पदकों के साथ शीर्ष 5 से बाहर हो गया।

मेडल टैली टॉप- 5 और भारत:

1. चीन (11 स्वर्ण , 7 रजत और 6 कांस्य); कुल 24 2. अमेरिका (9 स्वर्ण , 15 रजत और 13 कांस्य); कुल 37 3. फ्रांस ( 8 स्वर्ण , 11 रजत और 8 कांस्य); कुल 27 4. ऑस्ट्रेलिया (8 स्वर्ण , 6 रजत और 4 कांस्य); कुल 18 5. जापान (8 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य) ; कुल 16 44. भारत (0 स्वर्ण , 0 रजत और 3 कांस्य) पेरिस ओलंपिक के छह दिनों के बाद भारत ने तीन पदक जीते हैं और ये सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं। प्रतियोगिता का छठा दिन भारतीय दल के लिए शानदार रहा। स्वप्निल कुसाले, जो अपना पहला ओलंपिक खेल रहे हैं, ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

 

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय को अदभुत और असाधारण करार देते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, “अद्भुत, असाधारण, अतुल्य…, भारतीय हॉकी टीम को पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समूचा भारत आह्लादित है। इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का अभिनंदन। नव इतिहास गढ़ते रहें…जय हिंद।” उल्लेखनीय है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया।

Continue Reading

Trending