Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 9 लोगों की मौत; 10 घायल

Published

on

Violence erupted again in Manipur

Loading

इंफाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। डेढ़ महीने बाद भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार देर रात फिर हिंसा भड़की। इस दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे हमलावर

एसपी के शिवकांता सिंह ने बताया कि राजधानी इंफाल में बीती रात करीब 1 बजे फायरिंग हुई है। काफी देर तक हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेलोक क्षेत्र के ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि घायलों को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कम हुई कर्फ्यू में छूट

जिस जगह हिंसा हुई है वो इलाका मैतेई-बहुल है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस बीच, जिला अधिकारियों ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में छूट के समय को घटाकर सुबह 5 से सुबह 9 बजे कर दिया है।

हजारों हथियार बरामद

इससे पहले, मणिपुर में चलाए गए अभियान के तहत 1,040 हथियार बरामद किए गए हैं। इन हथियारों को उपद्रवियों ने पिछले दिनों विभिन्न स्थानों से लूट लिया था।

अन्य राज्य

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, घटना को बताया दु:खद और हृदयविदारक

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Continue Reading

Trending