Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुजफ्फरपुर में नाव पलटी, 20 लोगों को बचाया गया; 10 स्कूली बच्चों के मरने की आशंका

Published

on

Boat capsizes in Muzaffarpur, 10 school children feared dead

Loading

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में बागमती नदी में नाव पलटने से करीब 10 स्कूली बच्चों के मरने की आशंका है। बताया जा रहा कि नाव में 30 लोग सवार थे। इनमें 20 लोगों को बाहर निकाला गया है।

करीब 10 स्कूली बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उनके डूबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। आज जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। नाव हादसे की सूचना उनके पास भी पहुंची। उनके निर्देश पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों एवं बचाव दल को बुलाया गया है।

नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे बच्चे

इस घटना के बाद पास के गांव में चीख पुकार मच गई है। बताया जा रहा कि नदी के उस पार उच्च विद्यालय होने के कारण स्कूली बच्चे नाव से ही रोज स्कूल आते-जाते थे। आज भी नाव पर सवार होकर बच्चे स्कूल जा रहे थे। मधुपट्टी घाट के पास नाव बागमती की धारा में पलट गई।

इसके बाद बड़े लोग पानी से निकल गए, मगर स्कूली बच्चों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा कि वे डूब गए हैं। डूबने वालों की वास्तविक संख्या का पता अभी पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि करीब 10 की संख्या में स्कूली बच्चे लापता हैं।

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending